बिन्दकी/फतेहपुर । उत्तर प्रदेश राजकीय परिवहन ने बिन्दकी बस स्टाप के नए भवन का भाजपा विधायक पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ भूमि पूजन किया ।


वही परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दया शंकर सिंह ने वर्चुअल शिलान्यास किया । इस मौके पर विधायक जय कुमार सिंह जैकी ने परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह के प्रति कृतज्ञता प्रकट किया ।

उन्होंने ने बताया कि परिवहन निगम का बिन्दकी बस स्टाप भवन पूरी तरह जर्जर हो गया था । जिसकी वजह से कानपुर से बिंदकी बांदा चित्रकूट को जाने वाली बसे गांधी चौराहे से ही निकल जाती है । जिससे यात्रियों को हमेशा दुर्घटना होने का डर रहता है ।
यह भवन के बन जाने से यात्रियों को गर्मी बरसात धूप में बसो का इंतजार करने में सहूलियत मिलेगी ।
उन्होंने बताया कि भवन निर्माण के लिए धन का आवंटन हो गया है जल्द ही यात्रियों की सहूलियत के लिए बस स्टाप का निर्माण हो जाएगा ।
इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष अतुल द्विवेदी,वरिष्ठ समाजसेवी गोविन्द बाबू टाटा,वार्ड नंबर 13 के युवा कर्मठ सभासद सत्यम अग्रवाल,गोलू गुप्ता, शुभम सिंह, सभासद अनिल कुमार सोनकर सहित अनेक लोग मौजूद रहे ।
