कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाइवे रहनस मार्ग पर फत्तेपुरवा गांव के पास अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार अधेड़ को रौंद दिया । जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन व ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर सड़क जाम लगा दिया । घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर महाराजपुर पुलिस पहुंचकर परिजनों व ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराजपुर क्षेत्र के शिवपुरी निवासी मुंशी लाल (55) वर्षीय साइकिल से आटा पिसाने फत्तेपुरवा गांव गए हुए थे। वहीं पर सीमेंट के पाइप ढोने वाले ट्रक ने साइकिल सवार को रौंद दिया । जिससे मुंशीलाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । इधर,घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों व ग्रामीणों को हुई वो लोग मौके पर पहुंच कर मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करने लगे तथा लिंक रोड़ पर जाम लगा दिया ।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस व महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर उत्तेजित लोगों को समझाने का प्रयास किया । घटना के बाद आरोपित चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला ।वहीं, सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव रखकर मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा शुरू किया । परिजन फर्म मालिक को मौके पर बुलाने की बात पर अड़े रहे । उधर, घटना कर बाद फर्म मालिक ने फोन बंद कर दिया । हालांकि करीब पांच घण्टे बाद पुलिस ने समझा बुझाकर उत्तेजित परिजनों व ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया । वहीं, पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया ।
