फतेहपुर । राज्य शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद लखनऊ के कार्ययोजना मे शामिल उत्तर प्रदेश के 75 जनपद की अपनी विशिष्ट विशेषताओं से परिपूर्ण किताब का लेखन राज्य शिक्षा संस्थान प्रयागराज राज मे किया गया । इस पुस्तक के लेखन एवं सम्पादन मे डॉ० सुनील कुमार तिवारी ने सक्रिय योगदान प्रदान किया ।
संस्थान की सहायक उपशिक्षा निदेशिका डॉ० दीप्ति मिश्रा ने बताया कि शासन की मंशानुरूप उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों के बारे मे कक्षा 1 से लेकर 8 बच्चो के ज्ञान क़ो विकसित करने के लिए यह पुस्तक तैयार की गयी है । अगले सत्र से सभी बच्चो क़ो उपलब्ध करायी जाएगी | पुस्तक के लेखन एवं समीक्षा मे डॉ० सुनील कुमार तिवारी ने अतुलनीय योगदान दिया है ।
डॉ० सुनील कुमार तिवारी ने इसके पूर्व संस्थान मे आंगनवाड़ी का र्यकत्रीयों के लिए प्रशिक्षण मॉड्यूल । कक्षा 1 से 8 के बच्चो के लिए गणित शब्दकोश,इसरो के लिए अंतरिक्ष झलक,डीएल एड बच्चो के लिए आपदा प्रबंधन का पाठ्यक्रम,वैदिक गणित मॉड्यूल,चित्रकला मे कम्प्यूटर का प्रयोग,कक्षा 1 व 2 हिंदी के लिए सारंगी,कक्षा 1 व 2 के लिए आनंदमय गणित पुस्तकों का सफलतापूर्वक लेखन व सम्पादन किया है ।
