फतेहपुर । लोकसभा सामान्य निर्वाचन–2024 को शान्तिपूर्ण,स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद के शस्त्रधारकों के शस्त्रों को जमा कराने के सम्बंध में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सी. इंदुमती की अध्यक्षता में गांधी सभागार कलेक्ट्रेट में बैठक संपन्न हुई ।

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार शस्त्र धारकों के शस्त्रों को अभियान चलाकर जमा कराने के निर्देश सम्बधितो को दिये ।
उन्होंने कहा कि आयोग के दिशा निर्देशानुसार जमानत में रिहा, आपराधिक इतिहास,दंगो में संलिप्त रहे, परिशांति भंग करने वाले, पाबन्ध किये जिनके सर्वस्व सूचना जो कानून व्यवस्था की निष्पक्षता में बाधा उत्पन्न कर रहे हो, अति संवेदनशील बूथों के कारको आदि नागरिकों का यदि शस्त्र लाइसेंस है तो शस्त्रों को शत प्रतिशत प्राथमिकता के आधार पर जमा कराना सुनिश्चित किया जाय ।
उन्होंने कहा कि उप जिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी आपस में समवन्य बनाकर अपने-अपने क्षेत्र में शस्त्र की दुकानों का विस्तृत निरीक्षण कर शस्त्र धारकों के लाइसेंस का मिलान करा लें । उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी अपने थाना सीमा क्षेत्र में नोटिस भेजवाते हुए शस्त्रों को जमा कराये और उनको प्राप्ति रसीद भी दे ।
उन्होंने कहाकि नियमानुसार सुरक्षा के दृष्टिगत शस्त्र रखने की अनुमति देना है, इसके लिए उनसे आवेदन लेते हुए उसमे स्पष्ट आख्या देते हुए स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष जल्द से जल्द प्रस्तुत करें जिससे उन आवेदनो पर समय से विचार किया जा सके ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) डॉ० अविनाश त्रिपाठी,अपरजिलाधिकारी न्यायिक धीरेंद्र प्रताप,अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी सदर, बिन्दकी, खागा ,समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी,थाना प्रभारी सहित सम्बंधित उपस्थित रहे ।
