फतेहपुर । डॉ० भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर अल्लीपुर स्थित गरीब बस्तियों में रहने वाले बच्चों को कॉपी,किताब ,पेंसिल,रबर सामग्री वितरण किया गया । बस्ती में बाबा भीमराव आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई ।
युवा विकास समिति प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बाबा साहब भीम राव अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के तीन मूलमंत्रो में निहित है। वे हैं “शिक्षित बनो, संगठित हो और संघर्ष करो ।” शिक्षित होने से उनका मतलब सिर्फ पढ़ना-लिखना ही नहीं था बल्कि पढ़-लिख कर अपने हक़-अधिकारों के लिए जागरूक बनना था जागरूक होने के बाद स्वयं को संगठित करना और फिर अपने उद्देश्य के लिए संघर्ष करना था । डॉ. भीमराव आंबेडकर सही मायनों में गरीबों,दलितों, किसानों,महिलाओं और मजदूरों के सच्चे मसीहा थे ।
इस अवसर पर संगठन संगठन प्रमुख संजय दत्त द्विवेदी ,आफताब, मुकेश,अमन दीक्षित,ओम मिश्रा रहे ।
