फतेहपुर । बकेवर थाना क्षेत्र के कंसाही गाँव मे गत मार्च महीने में युवक इंद्र कुमार सविता उर्फ शीलू पुत्र राजकुमार सविता की एक अबैध तमंचे से चली गोली के लगने से मौत हो गयी थी । घटना घर के छत पर बने एक कमरे में हुई थी । जहाँ युवक खाना खाकर पढ़ाई करने व सोने गया था । जिस संबंध में मृतक के चाचा महेंद्र की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था ।
स्थानीय पुलिस द्वारा उपरोक्त घटना का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुये जनपद के पुलिस अधीक्षक उदयशंकर सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से रूबरू होकर बताया कि मृतक इंद्रकुमार सविता ने आत्महत्या की थी । मृतक के घर से 12 बोर का अबैध तमंचा भी बरामद हुआ था और मृतक सहित परिवारजनों की किसी से कोई रंजिश भी नही थी,पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ अन्य कई वैज्ञानिक अभिमत से आधार पर घटना आत्महत्या सिद्ध होती है । जिसका सफल अनावरण बकेवर थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह व उनकी टीम ने तथ्यों व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर किया है । थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने मृतक के घर से 12 बोर का तमंचा भी बरामद किया है ।
