बिन्दकी/फतेहपुर । फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार की रात आशापुर ओवर ब्रिज के समीप एक पिकप चालक को बदमाशों ने पीटकर उसके साथ लूटपाट की । लूटपाट की घटना में बदमाश सोने की अंगूठी और चालक का पर्स ले गए । चालक पिकप में भाड़ा लाद कर कानपुर से फूलपुर जा रहा था ।
कानपुर देहात जनपद के रूरा कस्बे निवासी आमिर पुत्र हबीब ने बताया कि रविवार की देर रात वह कानपुर नगर से भाड़ा लाकर फूलपुर जा रहा था । तभी नेशनल हाईवे में आशापुर ओवर ब्रिज के समीप लघुशंका के लिए रुका,उसी वक्त पीछे से दो बाइकों में चार अज्ञात लोग आ धमके और गालियाँ देकर जबरन मारपीट करने लगे पीटने के बाद धमकी देते हुए मेरी पर्स व सोने की अंगूठी छीनकर ले गए । पर्स में ₹35सौ नगद के साथ कुछ जरूरी कागज भी थे । आमिर ने बताया कि उसने एक बाईक का रजिस्ट्रेशन नंबर भी याद कर लिया था ।
इस मामले में थाना प्रभारी क्रांति सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा ।
