कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घाटू खेड़ा मोड़ मोड़ पर खनन में लगे मिट्टी के डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति की मौत और बेटे के घायल होने के मामले में महाराजपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है । पुलिस ने सड़क जाम कर हंगामा करने के मामले में 11 नामजद और दो सौ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है ।
ज्ञातव्य हो कि महाराजपुर क्षेत्र के तिलसहरी खुर्द गांव निवासी मुंशी लाल निषाद (60) बीते मंगलवार को अपनी पत्नी नन्हकी देवी (50) व छोटे बेटे श्रीराम निषाद (30) के साथ बाइक से पत्नी की दवा लेने जहानाबाद के बरईगढ़ गांव जा रहे थे । अभी घाटू खेड़ा के पास पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रहे खनन में लगा मिट्टी लदे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी । टक्कर लगने से सड़क पर गिरे दंपति डंपर के पहिए की चपेट से मौके पर ही मौत हो गई । वहीं बाइक चला रहा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया । हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया । इधर, मौत के बाद आक्रोशित स्वजन व ग्रामीणों ने छतमरा- तिलसहरी सड़क मार्ग जाम कर हंगामा किया ।
वही पुलिस ने हंगामा करने वाले तिलसहरी खुर्द गांव निवासी शिव बालक बउवा कुशवाहा पुत्र मेवालाल कुशवाहा, प्रदीप उर्फ दीपू साहू पुत्र सुरेश साहू, पंकज गुप्ता पुत्र मूलचंद्र गुप्ता, अखिलेश पुत्र स्व. रामनरेश,मो. मोसीन, संदीप निषाद,अनुज सिंह,ऋषभ, रामशंकर व छोटू पांडेय जूही निवासी पर नामजद केस दर्ज हुआ ।
वहीं इस मामले में पुलिस ने दो सौ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई ।
