कानपुर । आगामी 13 मई दिन सोमवार को होने वाले लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कराए जाने के निर्वाचन आयोग के उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुए शुक्रवार को ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा महाराजपुर क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । जिसमें क्षेत्र के निवासियों से अपने-अपने मतदान का प्रयोग करने का अनुरोध किया गया ।
मतदाता जागरूकता रैली का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक आलोक शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया ।

इस अवसर पर संस्थान के प्रबंधक आलोक शर्मा ने इस बात के लिए प्रेरित व जागरूक किया कि वह अपने परिवार व आस पड़ोस के लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक करें स्लोगन लिखी तक्तियों को लेकर निकले छात्र-छात्राओं ने मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया ।
इस दौरान विद्यालय के शिक्षकगण मनीष कुमार तिवारी, अनुराधा दुबे,सत्यम,अंकुर, उत्कर्ष सिंह, प्रिंस यादव, रजत तिवारी, प्रतिमा तिवारी, अंतिमा राठौड़, संजय दुबे सहित छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे ।
