बिन्दकी/फतेहपुर । चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल की बिन्दकी शाखा व बकेवर शाखा में शनिवार को मातृ दिवस के अवसर पर मातृ शक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव,संजय श्रीवास्तव व निर्देशिका प्राची श्रीवास्तव द्वारा किया गया ।
आयोजन की शुरुआत में नंन्हे-मुन्हें बच्चो ने नृत्य कर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया । कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमे नोन फायर कुकिंग में अम्बे ओमर व ममता विजेता रही तो वही नृत्य प्रतियोगिता में सुमन विश्वकर्मा विनर घोषित की गई और गायन में ज्योति ने बाजी मारी । “मदर्स ऑफ दा डे” का खिताब सुमन विश्वकर्मा को दिया गया ।
राष्ट्रीय स्तर पर ओलम्पियाड संस्था ब्लूमकेप द्वारा आयोजित ब्लूम स्कूल ओलम्पियाड का आयोजन किया गया था । जिसमे चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल बिन्दकी के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर विजेता बनकर विद्यालय व अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया था । जिसमे छात्रा आराध्या विश्वकर्मा कक्षा 5 ने दसवीं,आरव कुमार कक्षा 9 ने ग्यारहवीं,आस्था शुक्ला कक्षा 9ने सतरवी व कुँवर प्रताप कक्षा 7 ने बीसवे स्थान पर रहे थे । उपरोक्त सफल छात्रों की माताओ को भी प्राशितपत्र देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के अंतिम चरण में रैक वाक का भी आयोजन किया गया । विद्यालय के प्रधानाचार्य नितिन तिवारी ने सम्मानित माताओ को बधाई देकर सब की सराहना की और बच्चो के उज्ज्वल भविष्य की कामना की । इस दौरान विद्यालय के शिक्षक नीता मिश्रा, आशीष तिवारी व आदित्य ओमर उपस्थित रहे ।
