फतेहपुर । लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल,निष्पक्ष, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सी इंदुमती ने विज्ञान भवन में विधानसभावार ई0वी0एम0 मशीनों के चल रहे कमीशनिंग कार्य का सघनता से निरीक्षण किया ।

उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कमीशनिंग के लिये नियुक्त इंजीनियरो से तकनीकी जांच व ई0वी0एम0 मशीनों में 49-संसदीय क्षेत्र फतेहपुर के प्रत्याशियों के आवंटित चुनाव चिन्ह को सेट/अपलोड, सील की प्रक्रिया को देखा ।
उन्होंने कहा कि ई0वी0एम0 मशीनों की कमीशनिंग के कार्य पर सभी विधानसभाओ के सहायक रिटर्निंग अधिकारी शतत निगरानी में कमीशनिंग का कार्य पूर्ण कराये ।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) डॉ अविनाश त्रिपाठी, सभी विधानसभाओ के रिटर्निंग ऑफिसर,उप कृषि निदेशक/नोडल ईवीएम, जिला सूचना अधिकारी सहित सम्बंधित उपस्थित रहे ।
