तहसील संवाददाता पुष्पेन्द्र सिंह यादव की खास रिपोर्ट
रास्ते के लिए लड़ाई जारी रहेगी – समाजसेवी अष्ट्रवक्र के अनशन पर बैठते ही पहुंचे तहसीलदार , तुड़वाया अनशन
ये सबकी लड़ाई है, क्योंकि रास्ता नागरिक हित के लिए अनिवार्य है – जितेन्द्र
बिन्दकी/फतेहपुर । रास्ता की मांग को लेकर वार्ड 13 के नागरिक धरने में बैठे और कहा कि अगर उनकी समस्या का निराकरण नही हुआ तो 20 तारीख को होने वाले लोकसभा चुनाव में नोटा की बटन दबाएंगे ।
बिन्दकी नगर के मोहल्ला पूर्वी बाजार वार्ड नंबर 13 नई बस्ती तहसील के पीछे रहने वालों को पूर्व में रोडवेज बस स्टॉप से पूर्व 20 फुट का रास्ता निकालने के लिए था । परंतु वर्तमान में रोडवेज बस स्टॉप बन रहा है ठेकेदार दबंगई से वहा की बाउंड्री उठाने का काम शुरू करने वाले है । अगर ऐसा हो गया तो यहां के स्थानीय नगरवासियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा है । रास्ते की मांग को लेकर लोग धरने पर बैठ गए । धरने की सूचना पाकर तहसीलदर अचलेश सिंह, लेखपाल मौके पर पहुंचे धरने पर बैठे दिव्यांग समाजसेवी जितेंद्र कुमार मिश्रा अष्टावक्र को अनसन तुड़वा दिया ।
मालूम हो कि इस वार्ड में हजारों व्यक्ति रहते हैं परंतु निकासी का संमुचित रास्ता नहीं है । जिससे कि अग्निशमन की गाड़ियां,एम्बुलेंस ,चार पहिया गाड़ी पहुंच सके । खैर कुछ भी हो इस ओर प्रशासन को ध्यान देने की आवश्यकता है । वही नगरवासियों ने यह भी कहा है कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए वह नोटा का बटन दबाएंगे ।
