बेहट । कोतवाली पुलिस ने दिल्ली यमुनोत्री हाइवे पर स्थित एक रेस्टोरेंट कम होटल पर छापा मार कर दो लोगों को हिरासत में लिया है । बिना पर्मिशन के होटल चलाने व गलत गतिविधियो में लिप्त होने की शिकायत पर होटल को बंद करा दिया गया है ।
बृहस्पतिवार को बेहट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि दिल्ली यमुनोत्री हाइवे पर स्थित एक होटल में कपल को ठहराया जाता है और घंटो के हिसाब से पैसे लिए जाते है ।
सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी दीपक कुमार,पुलिस क्षेत्राधिकारी बेहट शशि प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा तथा दो लोगों को हिरासत में लिया । जिनसे पूछताछ की जा रही है ।
एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि उक्त होटल के स्वामी के पास होटल चलाने का कोई लाइसेंस नहीं मिला है, जिसके चलते होटल को बंद करा दिया गया हैं ओर उसके संचालक के खिलाफ़ जांच की जा रही है ।
