फतेहपुर । पुलिस अधीक्षक फतेहपुर उदय शंकर सिंह द्वारा चलाये जा रहे अपराध नियंत्रण व वांछित गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना सुल्तानपुर घोष पुलिस ने आज फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है ।
थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 69/24 के व 3/4 डीपी ऐक्ट में प्रदीप कुमार पुत्र मलखान उम्र22 वर्ष निवासी तौरा थाना सुल्तानपुर घोष को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है । गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सहित उप निरीक्षक ओमप्रकाश व हेड कांस्टेबल विनोद कुमार रहे ।
