फतेहपुर । जनपद के थरियांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई । जिसका शव शुक्रवार की सुबह तीन बजे बरामद किया गया । यह घटना थरियांव थानाक्षेत्र के हाइवे मध्य देवली के पास की है । जहाँ मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
मृतक फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर निवासी 30 वर्षीय रोहित सिंह चौहान उर्फ गोलू पुत्र शिव मंगल सिंह चौहान के परिवारजनों ने बताया कि गुरुवार की दोपहर तीन बजे रोहित अपने एक दोस्त विजय शुक्ला पुत्र संतोष शुक्ला निवासी सिविल लाइन कोतवाली सदर के साथ उसकी सुसराल रामीपुर खागा जाने के लिए बाइक से निकले थे । जो देर रात तक नही लौटा और उसका फ़ोन भी बंद था । जिस पर परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी । खोजबीन के दौरान हाइवे किनारे उसकी की मोटर बाईक खड़ी मिली और खून से लथपथ उसका शव मिला । जिसकी पुलिस को सूचना दी और जीवित रहने की आशा पर अस्पताल ले जाया गया । जहां परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया । युवक के सिर और शरीर पर ईट से कूचकर हत्या करने के निशान थे । मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है । मृतक रोहित के बहनोई ऋषि सिंह ने बताया कि रोहित काम छूट जाने के कारण शराब ज्यादा पीने लगा था । जब रोहित की पत्नी का फोन आया और बताया कि वह घर नहीं आए हैं । उसने भी फोन करके जानकारी लेना चाहा तो फोन बंद आ रहा था । दोनों दोस्तों ने रास्ते में कई जगह शराब पीया और एक ढाबे में खाना खाकर फतेहपुर के लिए जा रहे थे । जैसे ही थरियांव थाना क्षेत्र के बहिलापुर मोड़ के पास पहुंचे तो दोनों में नशेबाजी में किसी बात पर मारपीट शुरू हो गई । तभी गुस्से में आकर उसके दोस्त ने ईंट से प्रहार कर दिया । जिससे युवक रोहित की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई । रोहित की पत्नी शालू, बहन अंजू, गुंजन व भाई राजेश चौहान,सत्येंद्र चौहान का रोकर हाल बेहाल रहा । मृतक की एक डेढ़ साल की बेटी सिद्धी है । घटनास्थल पर पुलिस,फारेंसिक टीम के साथ पहुंचे और मौके पर साक्ष्य जुटाए ।
अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि हाइवे किनारे युवक का शव पड़ा मिला था,प्रथम दृष्टया में लगता है जिसके साथी विजय शुक्ला ने हत्या कर दी । बताया दोनों बाइक से खागा के लिए निकले थे रास्ते से लौट आये और कई बार शराब पी । इसके बाद दोनों साथियों में विवाद हो गया तभी दोस्त ने ईट से हमला कर दिया । जिससे युवक की मौत हो गई । मामले में वैधानिक कार्रवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
