उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेमिका के कहने पर प्रेमी ने इतना बड़ा कदनम उठा लिया कि अब परिवार को जिंदगी भर रोना पड़ेगा । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
बांदा । उत्तर प्रदेश के बाँदा स्थित बिलगाँव मे युवक पारस गुप्ता ने कमरा लॉक करके फांसी लगाकर जान दे दी । पुलिस को 6 पेज का विस्तृत सुसाइड नोट मिला । जिसमे युवक ने अपनी GF की लास्ट कॉल का जिक्र किया । उसने लिखा “उसकी प्रेमिका ने कहा था की मुझसे प्यार करते हो तो मर कर दिखाओ । तभी मै समझूंगी की तुम मुझसे सच्चा प्यार करते हो ।”…
प्यार में अग्नि परीक्षा हर किसी को देनी पड़ती है, चाहे वो लड़की हो या लड़का । लेकिन इस अग्नि परीक्षा में किसी की जान चली जाए, ये बात नागवार है । क्योंकि प्रेम करने वाले हमेशा साथ रहना चाहते हैं ना कि उनके साथी की मौत हो जाए । वो कलयुगी प्रेमी या प्रेमिका ही होगी, जो इस तरह की चाहत रखती होगी । ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से आया है, जहां प्रेमिका की चाहत ने प्रेमी की जान ले ली ।
दरअसल, यूपी के बांदा जिले में एक प्रेमी के सुसाइड के मामले ने सबको हैरान कर दिया है । यहां एक प्रेमी युवक ने प्रेमिका के कहने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है । पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । पुलिस ने मृतक के पास से पांच पन्ने का सुसाइड नोट भी बरामद किया है । वही अब मृतक युवक के परिजन रिश्तेदारी में सरहज लगने वाली प्रेमिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ।
पूरा मामला बांदा जिले के बिसंडा थाना इलाके के बिलगांव का है, जहां गांव निवासी पारस गुप्ता नाम के युवक ने बंद कमरे में फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया । जानकारी होने पर बिसंडा पुलिस मौके पर पहुंची । मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है, जिसमें लिखा था की “उसकी प्रेमिका ने कहा था की मुझसे प्यार करते हो तो मर कर दिखाओ । तभी मै समझूंगी की तुम मुझसे सच्चा प्यार करते हो ।” छह पन्ने के सुसाइड नोट में युवक ने अपना दर्द बयां किया है ।
युवक ने सुसाइड नोट में ये भी कहा है कि जिस लड़की के लिए मैं अपनी जान दे रहा हूं,उसको छोड़ना मत ।
जानकारी के मुताबिक पारस का लगभग तीन महीने से रिश्तेदारी में आने वाली सरहज से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके बाद प्रेमिका के कहने पर प्रेमी ने आत्महत्या की है । हालांकि अब युवक की मौत के बाद से पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है ।
