मध्य प्रदेश के छतरपुर मे शादीशुदा प्रेमिका और प्रेमी ने आपसी विवाद के चलते जान दे दी । छतरपुर मे 38 साल के शादीशुदा युवक अतुल तिवारी के घर गांव क़ी ही महिला 45 साल क़ी लल्लाबाई ने घुसकर फांसी लगा ली । इस घटना के बाद अतुल घर से निकल गया । एक सुसाइड नोट लिखा और खुद भी फांसी के फंदे पर लटक गया । दोनों क़ी मौत के बाद अब पुलिस मामले क़ी जांच कर रही है ।
5 बीघा जमीन बनी विवाद क़ी जड…… अवैध सम्बन्ध के बदले जमीन मांग रही थी विवाहिता
मृतक अतुल तिवारी और मृतका लल्लाबाई के बीच लंबे समय से अवैध सम्बन्ध चल रहा था । दोनों पहले से शादीशुदा हैं । अतुल तिवारी के दो बच्चे हैं । जबकि लल्लाबाई के चार बच्चे हैं जिनकी शादी हो चुकी है । पिछले कुछ समय से लल्लाबाई, अतुल से 5 बीघा जमीन मांग रही थी । जिसको लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ । कल भी इसी बात पर विवाद हुआ और महिला ने जान दे दी तो युवक ने भी बड़ा कदम उठा लिया ।
