फतेहपुर । आज बुधवार को कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी सी. इंदुमती ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण रायबरेली, कानपुर के अधिकारियो के साथ बैठक की ।

उन्होंने अधिकारियो को निर्देश दिए कि बैठक के लिए अधिकारियो को नामित किया जाय,जिसके परिपेक्ष्य में रायबरेली के अखिलेश सिंह,साईट इंजीनियर,कानपुर से मो0 जैद,मैनेजर टेक को बैठक के लिए नामित किया गया है । उन्होंने अधिकारियो को निर्देश दिए कि संबंधित उपजिलाधिकारियो से संपर्क कर चिन्हित किए गए अतिक्रमण को हटवाए ।
इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी प्रभाकर त्रिपाठी,अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी, परियोजना निदेशक एन0एच0आई0 कानपुर अमन रोहिल्ला,परियोजना निदेशक एन0एच0आई0 रायबरेली आर एस यादव,जिला सूचना अधिकारी आर0एस0 वर्मा,पवन सिंह, अल्केश सिंह,विवेक वर्मा,अनिल कुमार,विमल कुमार सहित अन्य एनएचआई के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे ।
