आयोग का नया प्रयोग,परीक्षा से पांच घंटे पहले तय होगा किस सेट का होगा उपयोग
प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता । भर्ती परीक्षाओं को पेपर लीक से बचाने के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग अब नया प्रयोग करने जा रहा है । अब एक ही भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र अलग-अलग प्रेस से छपवाने की तैयारी है ।
सूत्रों की मानें तो आयोग एक परीक्षा के प्रत्येक सेट के प्रश्न पत्र अलग-अलग छपवाने पर मंथन कर रहा है । शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार कौन सा पेपर सेट प्रयोग किया जाएगा ।इसका निर्णय आयोग परीक्षा से पांच घंटे पहले करेगा । प्रत्येक सेट में मल्टीपल सीरीज के प्रश्नपत्र तैयार किए जाएंगे तथा हर सीरीज के अंतर्गत प्रश्न अलग-अलग क्रमांक पर होंगे,जिससे नकल की संभावना से बचा जा सके । जारी शासनादेश के मुताबिक किसी भर्ती में पांच लाख से अधिक अभ्यर्थी होने पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाए । यदि पांच लाख से कम अभ्यर्थी हों तो आयोग एक पाली में परीक्षा करा सकते हैं । हालांकि आदेश में यह भी कहा गया है कि पीसीएस एक विशिष्ट परीक्षा है ।
