फतेहपुर : जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संप्रति चल रहे अहर्ता तिथि 01 जनवरी 2022 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि जो 01 नवम्बर 2021 से 30 नवम्बर 2021 तक थी,को संशोधित कार्यक्रमानुसार 05 दिसंबर 2021 (रविवार) तक बढ़ा दिया गया है ।
आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2022 की गतिविधियों से संबंधित पूर्व निर्धारित अन्य तिथियों में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया है ।
