फतेहपुर । गाँधी सभागार कलेक्ट्रेट में जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह,जिलाधिकारी सी० इन्दुमती ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री बाल सेवा (कोविड- 19) योजनान्तर्गत कोविड- 19 से प्रभावित परिवार के बच्चों को पढाई हेतु शासन के निर्देशानुसार 03 बच्चों को लैपटॉप वितरित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक),उप जिलाधिकारी सदर, बिन्दकी, खागा, जिला प्रोबेशन अधिकारी आदि उपस्थित रहे ।
