फतेहपुर । बहुजन समाज पार्टी के सदस्यों द्वारा राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी फतेहपुर को सौपा गया । जिससे मांग की गई कि तमिलनाडु राज्य में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष के.आँगर्स्टर्नग की अज्ञात व्यक्ति के द्वारा की गई हत्या की गई थी । अज्ञात हत्यारे को विरूद्ध सख्त कार्यवाही की मांग कर फाँसी की मांग की गई ।
पार्टी में उपरोक्त घटना के प्रति भारी आक्रोश व गुस्सा व्याप्त है । अगर सरकार द्वारा सख्त कदम नहीं उठाया गया तो बसपाई सड़कों और उतरेंगे और प्रदर्शन पर मजबूर होंगे । बहुजन समाज के लोगों के साथ ऐसे अन्याय,अत्याचार,बलात्कार व मारकाट जैसी घटनाएं हो रही है । जिनको रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है । साथ ही उपरोक्त घटना में सीबीआई जांच की भी मांग की गई ।
इस मौके पर दीप गौतम,गाजी अब्दुल रहमान,महेश मिश्रा, ललित गौतम,पी के गौतम, नीरज पासी, अशोक कोरी, राजू गौतम आदि रहे ।
