
फतेहपुर /बिन्दकी : खागा से अहमदाबाद जा रही एक निजी स्लीपर बस बकेवर के स्वामी पथिक इंटर कॉलेज के पास पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई । जिसमें लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गए ।
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी संगम लाल प्रजापति ने तत्काल प्रभाव से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद पहुंचाया ।
जिनका इलाज करने के बाद उन्हें घरों को वापस भेज दिया गया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डीजे ट्रांसपोर्ट की एक स्लीपर बस खागा से अहमदाबाद जाते समय कस्बा बकेवर के स्वामी पथिक इंटर के कॉलेज के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई । जिससे लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गए दुर्घटना की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक बकेवर संगम लाल प्रजापति पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद भेज भेजा जहां उनका प्राथमिक उपचार के बाद उनके घरों को भेज दिया गया । दुर्घटना में घायल एक यात्री ने बताया कि खागा से चलने के बाद ड्राइवर अनियंत्रित ढंग से बस चला रहा था जिसका यात्रियों ने विरोध किया और कुछ यात्री रास्ते में ही उतर गए। दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार हो गया ।
दुर्घटना में घायल राजू सत्यवीर बसंती लक्ष्मी संधि शिवा रिंकू व संदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए ।

जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद में ले जाया गया ।जहां उनका उपचार करने के बाद उनके घरों को भेज दिया गया ।
