बिन्दकी/फतेहपुर : दिसंबर आर ओ जहानाबाद अजय नारायण सिंह व आर ओ/बिंदकी उप जिलाधिकारी अवधेश कुमार निगम ने संयुक्त रूप से आज सभी थानाध्यक्षों के साथ उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय में निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर गहनता से विचार विमर्श किया ।
बैठक में प्रमुख रूप से उप जिलाधिकारी बिंदकी अवधेश कुमार निगम व आर ओ जहानाबाद अजय नारायण सिंह ने थानाध्यक्ष को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र के सभी क्रिटिकल व वरनेवल मतदान बूथों पर् नजर रखते हुए चाक- चौबंद व्यवस्था रखें और एक रजिस्टर बनाएं जिसमें क्षेत्रीय अराजक तत्वों का लेखा जोखा रखें ।
