चौडगरा/फतेहपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वाहन पर भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के द्वारा चलाए जा रहे अभियान में एक पेड़ अपनी मां के नाम के तहत भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी अजीत कुमार सैनी ने अपनी माता जी के साथ फलदार पौधा लगाया ।
अजीत कुमार सैनी ने पौधा लगाते हुए कहा कि मुझे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में सम्मिलित होकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है । मैं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनपद वासियों के लोगों से आग्रह करता हूं कि वो भी अपनी मां के साथ मिलकर या उनके नाम पर एक पेड़ जरूर लगाएं । यह आपकी तरफ से उन्हें एक अनमोल उपहार होगा । उन्होंने क्षेत्रवासियों से इस अभियान से जुड़ी तस्वीर और ‘एक पेड़ मां के नाम’ हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर साझा करने की अपील भी की ।
उन्होंने कहा कि आप सभी को इस बात की बहुत खुशी होगी कि पिछले 1 दशक में भारत ने अनेक सामूहिक प्रयास किए हैं जिससे देशभर में वन क्षेत्र में वृद्धि हुई है । आप सभी सभी लोग जितनी उत्साह के साथ पौधा लगा रहे है तो उनकी देख भाल करना भी आपका उद्देश्य होना चाहिए जिससे वह पौधा सुरक्षित और बड़ा हो सके ।
