फतेहपुर । अखिल भारतीय प्रधान संगठन एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष सुशील सिंह एवं नाजिम उद्दीन के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा गया । जिसमें की समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया गया । ग्राम प्रधानो की समस्याओं के सम्बन्ध समस्त ग्राम प्रधान जनपद फतेहपुर उप्र के है । वर्तमान समय में ग्राम प्रधानों को कार्य कराने मे तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है,जबकि शासन द्वारा चलायी जाने वाली समस्त योजनाओं को ग्राम स्तर पर हम लोग पूरा करने में यथासम्भव प्रयास करते है और तय समय में पूरा करते हैं । हम लोगो द्वारा समय-समय पर जिला स्तरीय अधिकारियो को अपनी समस्याओं के बारे में समस्त ब्लाक अध्यक्षों के द्वारा ज्ञापन देकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया था तथा जनपद के समस्त ग्राम प्रधान कार्य बहिष्कार की घोषणा किये थे । लेकिन उच्चाधिकारियों द्वारा आज तक किसी भी समस्याओं पर गौर कर निस्तारण नही किया गया । इसी संदर्भ में हम अपनी मांगो का माँग पत्र आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहे है ।
हमारी मॉगे निम्नवत है –
01. पूर्व वित्तीय वर्ष में मनरेगा योजनान्तर्गत कराये सामग्री कार्यों का भुगतान जल्द किया जाये ।
02. नोट-कॉम फोटो न लगायी जाये, क्योकि हाजिरी उस स्थान से भरी जाती है जहाँ से प्रारम्भिक जिओ टैग होता है । 2-4 दिन कार्य होने के बाद जिओ टैग एवं कार्यस्थल की दूरी बढ जाती है जिससे हाजिरी भरते समय सभी मजदूरो की फोटो नहीं आ पाती है । उच्चाधिकारियों द्वारा फोटो देखकर कार्य को फर्जी बताया जाता है ।
03. मनरेगा/ राज्य वित्त योजनान्तर्गत होने वाले कार्यों की पत्रावली में जिन जिन लोगो के हस्ताक्षर होते है । उन्हे भी जिम्मेदार माना जाये, उनकी भी रिकवरी में हिस्सेदारी तय की जाये ।
04. एल.एम.आर. का अपडेशन प्रत्येक 06 माह में कराया जाये जिससे बाजारू दाम पर सामग्री क्रय की जा सके ।
05. मनरेगा योजनान्तर्गत एक वित्तीय वर्ष में एक प्रकार का ही आडिट कराया जाये (सोशल आडिट, कोआपरेटिव आडिट) ।
06. मनरेगा योजनान्तर्गत कराये जाने वाले कार्यों की आन-लाईन हाजिरी बन्द करायी जाये । प्रायः ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क न होने से हाजिरी अवरूद्ध हो जाती है और उस दिन की मजदूरी से मजदूर वंचित हो जाता है और प्रधान को मजदूरी अपने पास से देनी पडती है ।
07. ग्राम पंचायतों की निधि से दिये जा रहे समस्त प्रकार के मानदेयों को अलग से देने की व्यवस्था की जाये ।
08. प्रधानो का मनदेय प्रधान के अधीनस्थ कर्मचारी पंचायत सचिव आदि से एक रूपया बढाकर दिया जाये ।
09. प्रधानो को सुरक्षा उपलब्ध करायी जाये ।
10. मजदूरो की मजदूरी बढाने पर विचार किया जाये क्योंकि 237/ रू0 मजदूरी मजदूरो के हित में नहीं है ।
11. आवास चयन/सर्वे में ग्राम प्रधानो की महती भूमिका होनी चाहिए ।
अतः उक्त मांगो पर गम्भीरता पूर्वक विचार करते हुये हमारी सभी प्रकार की माँगो का निस्तारण करने का कष्ट करें तथा आज से समस्त प्रधान पुनः सभी प्रकार के शासकीय/अशासकीय कार्यों को सुचारू रूप से करेगे । यदि हमारी माँगो पर गहनता से विचार नही किया जाता है तो पुनः एक माह बाद हम लोग समस्त प्रकार के शासकीय अशासकीय कार्यों का बहिष्कार करके वृहद आन्दोलन करने हेतु बाध्य होंगे । जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी ।
इस अवसर पर सुशील सिंह चंदेल, प्रधान संघ जिला अध्यक्ष पप्पू सिंह,सोनू सिंह,नदीमुद्दीन,पप्पू, बुद्ध प्रकाश मौर्य, शिवाकांत मिश्रा, राकेश प्रजापति, निंदा प्रसाद, विद्या देवी, अखिलेश कुमार, हेमलता पटेल,घनश्याम,अनिल कुमार पाल, वीरेंद्र कुमार,लक्ष्मी देवी,कमलेश सोनकर,अतुल सिंह,शिव सिंह,संगीता देवी, शोभा देवी, राजकुमारी सहित 13 ब्लॉक के प्रधान मौजूद रहे ।
