अमौली/फतेहपुर । चांदपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत अवधेश कुमार पुत्र राम प्रसाद निवासी दपसौरा मजरे गज्झा का डेरा उम्र 27 वर्ष को भोर पहर घर के अंदर लेटे युवक को सांप ने डस लिया जिससे उसकी ईलाज के दौरान मौत हो गयी ।
जानकारी के अनुसार बता दे की रोज की तरह मृतक युवक अवधेश अपने घर पर चारपाई पर सोया हुआ था । गुरुवार की भोर पहर अचानक कही से आये सांप ने उसे डस लिया डसने के बाद मृतक उठ कर खड़ा हुआ तो देखा की उसे जहरीले सांप ने डसा है युवक जोरों से आवाज लगाते हुए स्वजनों को बताया तो आनन फानन उसे हमीरपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया । जहाँ डॉक्टरों ने प्रथम उपचार के बाद मृतक की स्थिति नाजुक देख कानपुर के लिए रेफर कर दिया । निजी वाहन द्वारा ले जा रहे युवक की रास्ते में मौत हो गयी । मौत की खबर मिलते ही स्वजनों सहित परिजन का रो-रोकर बेहाल । बिलखते दिखे शव घर पहुँचने के बाद स्वजनों ने पुलिस को सूचना दी । मौके में पहुँची स्थानीय पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
