फतेहपुर । नगर पालिका क्षेत्र के समस्त सभासद आज सदर विधायक के आवास पहुंचकर एक ज्ञापन देकर बताया कि नगर क्षेत्र में आस्था के प्रतीक के रूप में कई प्राचीन मंदिर एवं धार्मिक स्थल स्थित है । जहां पर शहर के साथ दूर से भी लोग आते हैं । परंतु कोई चिंतन और प्रवेश द्वार न होने की स्थिति में लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है तो आम जनमानस का ध्यान रखते हुए विधायक निधि से शहर स्थित कुछ प्राचीन धार्मिक स्थलों के प्रवेश द्वार बनवाने की संतुष्टि आपके द्वारा विधायक निधि से हो तो शहर का सुंदरीकरण एवं विकास होना संभव है । कुछ चिन्हित स्थल इस प्रकार हैं सिद्ध पीठ तामेश्वर मंदिर प्रवेश द्वार, तुरावली का पुरवा स्थित ईदगाह,दुर्गा मंदिर प्रवेश द्वार,कालिकन मंदिर प्रवेश द्वार, गुरु गोविंद सिंह द्वार,बांके बिहारी और मोटे महादेवन मंदिर के प्रांगण में इंटरलॉकिंग का कार्य संभव हो सके ।
इस अवसर पर विनय तिवारी,सुनील गुप्ता,रश्मि नागर,सरोज पाल, विद्या देवी,माया पटेल, अंशु सिंह, आतिश कुमार पासवान, अवशेष जायसवाल, दीपक कुमार मौर्य सहित अन्य सभासद मौजूद रहे ।
