फतेहपुर । जनपद फतेहपुर में विद्युत विभाग द्वारा बकायेदारी व बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विद्युत उपकेंद्र जहानाबाद के अंतर्गत बकेवर फीडर में टीम द्वारा छापेमारी कर बिजली की चोरी कर रहे चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया । जबकि तीन उपभोक्ताओं पर बिजली का भार होने पर लोड बढ़ाए जाने की कार्रवाई की गई है । वही जहानाबाद कस्बे में आज दस बकायादारों के कनेक्शन काटे गये है । बिजली विभाग द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ की गई कार्रवाई से लोगों मे हड़कंप मच गया ।
विद्युत उपखंड अधिकारी सौरभ कुमार के नेतृत्व में जेई विनोद कुमार टीजी टू प्रमेन्द्र, अयाज रहीश आदि की टीम ने बकेवर फीडर के अंतर्गत गांव कोरीपुर में विभाग द्वारा चलाए जा रहे बकायेदारी व बिजली चोरी के खिलाफ अभियान के तहत बिजली की चोरी कर रहे,विजय पुत्र रामपाल,मंगल पुत्र छोटेलाल,जगमोहन पुत्र साधू,विद्या सागर पुत्र गंगा,निवासी कोरीपुर थाना जहानाबाद के खिलाफ उपखंड अधिकारी सौरभ कुमार व जेई विनोद कुमार ने बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है । जब कि इसी गांव के तीन उपभोक्ताओं द्वारा लोड से अधिक बिजली उपयोग करने पर भार बढ़ाये जाने की कार्रवाई की गई ।
विभाग द्वारा की गई कार्रवाई से बिजली उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है ।
जेई विनोद कुमार ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलता रहेगा । कार्रवाई से बचने के लिए उपभोक्ता बिजली की चोरी ना करें तथा कनेक्शन के विच्छेन की कार्रवाई से बचने के लिए समय से अपना बिल जमा करें ।
