फतेहपुर बस स्टैंड परिसर ज्वालागंज में यात्रियों को उच्चतम स्तर की खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने हेतू श्री हनुमान जी कैंटीन का शुभारंभ समाजसेवी श्रवण कुमार दीक्षित ने फीता काटकर किया ।
श्री हनुमानजी कैंटीन में बस यात्रियों हेतु शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध होगी । प्रोपराइटर अनिकेत मेहरोत्रा ने बताया कैंटीन में खाद्य सामग्री की बिक्री के साथ यात्रियों की सम्मान सहज व्यवहार उपलब्ध होगा ।
इस अवसर पर व्यापार मण्डल संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा , मनोज साहू,अनिल वर्मा,कृष्ण कुमार तिवारी,प्रभाकर सिंह चौहान , संजय गुप्ता,अभिषेक मेहरोत्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने नवीनतम प्रतिष्ठान की शुभकामनाएं दी ।
