– बैठक में समस्याओं को लेकर गरजे – प्रचार मंत्री सुखी राम ।
फतेहपुर /बिन्दकी : आज भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) “टिकैत” की मासिक बैठक तहसील प्रांगण बिन्दकी में सम्पन्न हुई । जहाँ पर यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्य मौजूद रहे । सबने अपनी अपनी समस्या को यूनियन के पदाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया । वरासत बनवाने के नाम पर लेखपालों द्वारा अवैध वसूली करने तथा किसानों की समस्या यही रहती है कि दबंगो द्वारा इनकी जमीनों पर अवैध कब्जा कर लिया जाता है तो गरीब और किसान अपना अधिकार पाने के लिए संगठन का सहारा लेता है लेकिन कभी कभी संगठन से भी कुछ हासिल नहीं होता है क्योंकि शायद दबंगों पर जिम्मेदार अधिकारियों का हाथ होता है । किसानों की हमेशा से जटिल समस्या रही है । वह अपने अधिकारों के लिए प्रदर्शन करता है ।
आज भी यूनियन नेे निम्न समस्याओं पर चर्चा हुई जो पूरी तरह से जायज है – नहरों में पानी ना आने की समस्या है जिस कारण उपज में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है,भाऊपुर ग्राम सभा का लेखपाल गणेश को यहाँ से तत्काल प्रभाव से हटाया जाए ,खाद यूरिया तथा डीएपी की किल्लत दूर की जाए, धान खरीद में कटौती 15 किलोग्राम से 20 किलोग्राम तक हो रही है इसे रोका जाए और निष्पक्ष जांच कराई जाए,नरैचा ग्राम सभा ब्लॉक खजुहा में उपजिलाधिकारी के आदेश के बावजूद भी कृपा शंकर द्विवेदी के दरवाजे पर खरंजा आज तक नही लगा है जिसे तत्काल लगाया जाए, चौधी पुत्र गुदुवा निवासी ग्राम समस्तपुर की हकबन्दी 20 साल से लंबित है आज तक आदेश नही हुआ ।
इस मौके पर जिला प्रचार मंत्री धरम पाल सिंह परिहार , तहसील अध्यक्ष बिन्दकी देवनारायण पटेल,तहसील उपाध्यक्ष रज्जन सिंह,तहसील महासचिव जय नारायण सिंह,तहसील प्रचार मंत्री सुखीराम,ब्लॉक अध्यक्ष अंगद सिंह के अलावा आदि लोग उपस्थित रहे ।
