फ़तेहपुर । शहर के कजियाना मोहल्ला स्थित हज़रत सैय्यद मसूद उर्फ़ शाह सैदू चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह का 532वां कदीमी सालाना उर्स मुबारक अकीदत व उत्साह के साथ समापन हुआ । जिसमें दूर दराज़ से आए हुए अकीदतमंदों ने शिरकत करते हुए फ़ातिहाख्वानी कर व दुआएं मांगी शहर के कजियाना मोहल्ला स्थित हज़रत सैय्यद मसूद उर्फ़ शाह सैदू चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह के उर्स में अंतिम दिन नमाज़-ए-फज्र के बाद कुरआन ख्वानी व नज़र लंगर का आयोजन किया गया । जो देर शाम तक जारी रहा जो रात्रि को नमाज़-ए-इशा के बाद महफिल ए समा (कव्वाली) देर रात फातिहा खानी के बाद देश में अमन और शांति व तरक्की की दुआ की गई ।
उर्ष के प्रथम दिन जलसा ए किरत ए कुरान, दूसरे दिन आल इंडिया नातिया मुशायरा तीसरे दिन मीलाद उन नबी और अंतिम दिन महफिल ए समा कव्वाली के साथ सम्पन्न हुआ ।
मुतवल्ली मस्जिद व दरगाह अब्दुल रज्जाक ने बताया कि हजरत सैय्यद शाह सैदू चिश्ती रह० का उर्स 532 सालों से मनाया जा रहा है । जहां सर्व समाज के लोग शामिल होते हैं ।
इस मौके पर दरगाह कमेटी के सादिक अली,गुलाम अली,इफ्तिखार अहमद लाला भाई,जमाल वारसी,अनवार भाई मोहम्मद अशरफ,गाज़ी अब्दुर रहमान,मोहम्मद शारिक,यासिर खान,जुबैर अहमद व अफसार वारसी समस्त मोहल्ले वासियों सहित अकीदत मंद लोग सम्मिलित हुए ।
