फतेहपुर । जनपद स्तरीय टाक्स फोर्स एवं प्रोजेक्ट अलंकार से सम्बंधित बैठक जिलाधिकारी सी0 इंदुमती की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत परिषदीय विद्यालयों में जो इंडिकेटर अवशेष रह गए हैं । इससे संतृप्त कराया जाय । जिन स्कूलों में बाउंड्रीवाल नही है । जिसका जल्द से जल्द निर्माण कराया जाय । उन्होंने अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि जिन स्कूलों में विद्युत सयोजन नही हुआ है ।
तत्काल कराये एवं जिन विद्यालयो से हाईटेंशन विद्युत के तार गये है । इसका स्टीमेट बनाते हुए हटवाने की कार्यवाही पूरी की जाय ।
उन्होंने कहा कि चिन्हित परिषदीय विद्यालयों के जर्जर भवनों का ध्वस्तीकरण नियमानुसार कार्यवाही करके किया जाय ।
प्रोजेक्ट अलंकार योजना के अंतर्गत निर्धारित पैरामीटरों के अद्यतन स्थिति से जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा अवगत कराया गया ।
उन्होंने कहा कि जिन 06 पैरामीटरों (स्वच्छ पेयजल,बालक/बालिका शौचालय/मूत्रालय-ब्लॉक्स,अतिरिक्त कक्ष-कक्षाएं,प्रयोगशाला, मल्टी परपज हाल) का बजट प्राप्त हो गया है । लेकिन विद्यालयो में उक्त पैरामीटरों में कार्य प्रारंभ नही हुआ है कार्यदायीं संस्था जल्द से जल्द कार्य शुरू करें साथ ही पैरामीटरों पर कार्य गुणवत्तापूर्ण चरण बद्ध तरीके से समय से कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करे ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी न्यायिक,जिलाविकास अधिकारी,पी0डी0डी0आर0डी0ए0 ,जिला विद्यालय निरीक्षक,प्रधानाचार्यो,खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी सहित सम्बंधित उपस्थित रहे ।
