फतेहपुर । विद्यालययों कों आनंदमय बनाने के निरंतर प्रयत्नशील स्व प्रेरित शिक्षकों के संवाद शैक्षिक समूह द्वारा गिजू भाई बधेका राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2024 के लिए शिक्षाविद डॉ० सुनील कुमार तिवारी का चयन किया गया है । यह सम्मान भारत देश 81 शिक्षकों कों प्रदान किया जायेगा । यह सम्मान शिक्षक दिवस पर लखनऊ में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया जायेगा ।
इस सम्मान समारोह के संयोजक दुर्गेश्वर राय ने बताया कि 2012 में स्थापित यह मंच उन शिक्षक शिक्षिकाओं कों प्रदान कर है । जो कि शिक्षा के के असाधारण कार्य करते हुए विद्यालय बने आनंदघर का अनुसरण कर रहे हैं ।
उन्होंने बताया कि मंच के संस्थापक प्रमोद दीक्षित के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन किया गया है ।
डॉ० सुनील कुमार तिवारी द्वारा सरकारी बेसिक स्कूलों में कक्षा 1 व 2 में पढ़ाई जाने वाली सारंगी, आनंदमय गणित किताबों का लेखन किया है । जो बेसिक शिक्षा के लिए गौरव की बात है । साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर कक्षा 6 की एन सी आर टी गणित की भी किताब का लेखन कार्य किया है इनके राष्ट्रीय स्तर पर एक दर्जन शोध पत्र भी प्रकाशित हुए हैं ।
डॉ० सुनील कुमार तिवारी कों अंतराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर 50 से अधिक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया हैं । स्कूलों में नवाचार का प्रयोग करके खेल खेल में सिखाने कों बढ़ावा देकर गणित जैसे अमूर्त विषय कों भी आसानी से सिखाने का सार्थक प्रयास कर रहे है ।
डॉ० सुनील कुमार तिवारी कों स्कूलों में गणित का जादूगर के रूप में भी जाना जाता है ।
