फतेहपुर । किशनपुर कस्बा से पहाड़पुर जाने वाली कच्ची सड़क बनवाने के लिए पूर्व प्रधान सदाशिव यादव ने समाजवादी पार्टी के नव निर्वाचित सांसद से मिलकर पक्की सड़क बनवाने की मांग की है ।
खखरेरू कस्बा के एक निजी आवास में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल से पहाड़पुर के पूर्व प्रधान सदाशिव यादव ने मिलकर किशनपुर से पहाड़पुर और रामपुर से गुरवल मार्ग का निर्माण करवाने की मांग की है और कहा की रोजाना आवागमन में समस्या का सामना करना पड़ता है । साथ में क्षेत्र की अन्य कई समस्यायों पर भी विस्तृत चर्चा किया । वही समस्याओं से अवगत होकर जनपद के नवनिर्वाचित सांसद ने बहुत जल्दी क्षेत्र में आकर क्षेत्र की जनता से मिलकर समस्याओं के निस्तारण की बात कही है ।
