फतेहपुर । जनपद के पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आज मंगलवार को थाना थरियांव पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0 अ0सं0 185/24 धारा 303(2) बीएनएस का 12 घंटे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए सम्बन्धित दो अभियुक्तों सोनू पासवान पुत्र जयराम पासवान निवासी खेमकरनपुर थाना खागा जनपद फतेहपुर उम्र 26 वर्ष व मो0 अजमी पुत्र मो0 अशलम निवासी ज्वालागंज थाना कोतवाली जनपद फतेहपुर उम्र करीब 33 वर्ष कोकोडरपुर मोड़ से गिरफ्तार किया गया है । जिनके कब्जे से माल मसरूका 24 अदद क्लैम्प बिजली के व सात सौ नब्बे रूपये भी बरामद किया गया है । अभियुक्त सोनू पासवान द्वारा निर्माणाधीन बिजली के लगे खम्भे से क्लैम्पो को चोरी कर लिया था तथा अभियुक्त मो0 अजमी जो कबाड़ी का काम करता है उससे बेच दिया था ।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317 (4) /317 (5) बीएन्स की बढ़ोत्तरी करते हुए गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय भेजा गया है ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार राय थाना थरियांव जनपद फतेहपुर, 0उ0नि0 विनोद, उ0नि0 श्रीधर शुक्ला, उ0नि0 विपिन कुमार यादव, कां0 रिजवान अहमद, कां0 रामभान सिंह रहे ।
