फतेहपुर । किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जलंधरपुर मजरे गुरूवल में हर वर्ष की भांति हरितालिका तीज के शुभ अवसर पर इनामी दंगल का आयोजन किया गया । दंगल में पहलवानों ने अनोखे दांव पेंच दिखाये । दंगल में अलग-अलग राज्यों व अंतर्जनपदीय पहलवानों ने दंगल प्रतियोगिता में प्रतिभाग लिया । दंगल प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक कुश्तियां हुई । बारी-बारी से सम्मानित वरिष्ठ जनों द्वारा कुश्ती जोड़ियां मिलवाई गई । दंगल में दिल्ली राजधानी पहलवान जयाद सिंह व जितेन पहलवान फैजाबाद अयोध्या कैंट जोड़े की कुश्ती का अनोखा अंदाज रहा । दर्शकों की लगातार तालिया की आवाज गूंजती रही । इस कुश्ती जोड़ी में फैजाबाद पहलवान जितेंद्र राणा विजयी हुए । जय मां दुर्गे दंगल कमेटी द्वारा इस कुश्ती पर सर्वोच्च पुरस्कार प्रदान किया गया । दंगल अखाड़े में कुश्ती कला देखने को हजारों की संख्या में दर्शकों का तांता लगा रहा । दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों ने एक से बढ़कर दमखम दिखा दांव पेंच दिखाये । दंगल आयोजक कमेटी द्वारा दंगल समाप्ति पर प्रोत्साहन सम्मान राशि पहलवानों को प्रदान की गई । साथ ही दंगल में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सेवा सुरक्षा व्यवस्था में सक्रिय रहा । अखाड़े के बाहर चारों तरफ रंग बिरंगी खिलौने की दुकानें रंग बिरंगी स्वादिष्ट मिठाइयो की दुकानें सजी रही । दंगल देखने के लिए आस पास के दर्जनों गांवों के दर्शकों का आने जाने का तांता लगा रहा ।
