फतेहपुर । थाना खखरेरू के ग्राम घरवासीपुर के पीड़ित रामावतार पुत्र रामखेलावन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि गांव में खलिहान में दर्ज घाटा संख्या 178 रब्बा 0.20 20 हेक्टर जोकि प्राथमिक विद्यालय से लगा हुआ है । जिस पर ग्राम के लल्लू सिंह पुत्र राम दास सिंह जबरिया लगभग तीन से चार फीट ऊंची दीवार खड़ी करके टीन सेड डाल दिए हैं । जिसकी सूचना उप जिलाधिकारी खागा को प्रार्थना पत्र के माध्यम से चार से पांच बार सूचित कराया गया था । लेकिन आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई । जिसके परिणाम स्वरूप आज पीड़ित ने दोबारा न्याय पाने के उद्देश्य से यह ज्ञापन प्रेषित किया है ।
पीड़ित के साथ ग्रामसभा के अन्य लोग कमला, बिंदरानी, सेजिया, रेखा, सुरेखा, लालू, रामाधार, उमेश शंकर पाल, विजय, बसंत, बुधराज, अशोक, राजू सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
