फतेहपुर । संस्था जन कल्याण महासमिति द्वारा लक्षित हस्तक्षेप परियोजना अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी लखनऊ के निर्देशानुसार इंटेंसिफाइड आईईसी कैंपेन 4 की बातो के अंतर्गत एचआईवी वायरस की रोकथाम संबंधी प्रचार प्रसार हेतु आज एएस इंटर कॉलेज,में प्रधानाचार्य चंद्रहास सिंह की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
इस अवसर पर परियोजना प्रबंधक अजय सिंह चौहान के द्वारा “विद्यार्थियों को चार की बात थीम आधारित विषय एचआईवी/एड्स व टीबी आदि के बारे में उपयोगी एवं महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई ।
साथ ही जिला चिकित्सालय के परामर्शदाता शैलेंद्र सिंह द्वारा किशोरों के स्वास्थ्य एवम पोषण की जानकारी दी गई । आईसीटीसी परामर्श दाता अतुल जयसवाल द्वारा एचआईवी /एड्स से बचाव एवम जांच की जानकारी दी गई । मौके पर परियोजना प्रबंधक द्वारा छात्रों से प्रश्नोत्री करा कर 05 बच्चो को संस्था की तरफ से पुरुस्कार दिया गया तथा उपस्थित 65 विद्यार्थियों को सम्बंधित IEC सामग्री का भी वितरण किया गया ।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के साथ आदर्श मिश्रा मूल्यांकन एवम अनुश्रवण/लेखाकार,परामर्शदात्री नीतू यादव,शीलू गुप्ता,सत्यदेव,माया देवी, राजेंद्र कुमार, यश शर्मा एजुकेटर उपस्थित रहे ।
