फतेहपुर । ठगी के शिकार जमाकर्ता परिवार के समस्त सदस्यों का चिटफण्ड कम्पानियों द्वारा भुगतान न होना व भारत सरकार द्वारा बनाये गये कानून के विपरीत अनियमित जमा पाबन्दी योजनाओं के विरोध में दिया जा रहा धरना निरंतर जारी है । संसद में सर्वसम्मति से वर्ष 2019 में अनियनित जमा पाबन्दी योजनाएं अधिनियम 2019 बनाकर ठग कम्पनीज एवं सोसाइटीज में डूबी हुए जमा राशि को पीड़ित आवेदकों को 180 दिन में जमा राशि के दो से तीन गुना वापस देने का कानूनी अधिकार दिया है । आरोप है कि फतेहपुर में कोई विधायक व सांसद ने मजदूर,किसान, छोटे व्यापारी व तमाम गरीब महिला, पुरूष, की किसी ने सुधि नहीं ली है ।
इस उपेक्षा से पीड़ितों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है । अगर किसी भी तरह की अनहोनी होती है तो शासन प्रशासन जिम्मेदार होगें । आन्दोलन अनिश्चित कालीन है । जब तक ठगी पीड़ितों का भुगतान नहीं होगा तब तक आन्दोलन जारी रहेगा । दिन-प्रतिदिन पीडितो का जमावड़ा बड़ता जा रहा है । यह स्थाई अधिनियम है और इसके अन्तर्गत नियुक्त सक्षम/ सहायक सक्षम अधिकारी को स्थाई रूप से सुनवाई करनी है । जो 05 वर्ष में अभी तक प्रारम्भ ही नहीं हुई । लाखों आवेदनों पर अब तक किसी भी ठग कम्पनियों के खिलाफ नोटिस तक जारी नहीं की गयी । विभिन्न कम्पनियों पर मुकदमा होने के बावजूद भी खुले आम ठग घूम रहे है । यह शासन प्रशासन की घोर लापरवाही का फायदा उठाकर ठग नई नई कम्पनी खोल कर फतेहपुर जिले की भोली भाली जनता का धन ऐठने में लगे हुए हैं । अनिश्चित कालीन आन्दोलन नहर कालोनी परिसर में शान्ति पूर्वक रात-दिन भुगतान न होने तक जारी रहेगा । उनकी प्रमुख मांग में
भुगतान की गारंटी के अधिकार कानून अनियमित जमा योजनाएं पाबंदी अधिनियम 2019 प्रत्येक ठगी पीड़ित निवेशक की जमाराशि का दो से तीन गुणा भुगतान तुरंत करें । बेरोजगार निर्दोष एजेंट्स को सुरक्षा सम्मान रोजगार और पुनर्वास का अधिकार दें । भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 111 के तहत प्रत्येक ठग बेईमान को मृत्युदंड देकर पावन पवित्र हिंदुस्तान को ठगमुक्त बेईमान रहित राष्ट्र राज्य के रूप में स्थापित करने में सहयोग प्रदान करें । फर्जी कम्पनियों का बन्द कराकर भोली भाली जनता को ठगने से बचाया जाए।ठ गी प्रकरण में फंसकर अपनी जान गवांने वाले पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जाए ।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अमृतलाल,अवधेश कुमार विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार सविता,अशोक कुमार, राजेंद्र प्रसाद,राकेश प्रजापति, मातादीन पाल, अंबिका प्रसाद, राकेश कुमार साहू, राजकुमार लोधी, राकेश कुमार,प्रेम कुमार,विनोद कुमार मौर्य, डॉक्टर इंद्रपाल जगमोहन, राम अवतार, रूद्र पाल शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
