फतेहपुर । जनपद में अधिवक्ताओं ने उत्तर प्रदेश शासन को जिलाधिकारी के जरिये ज्ञापन सौपा जिसमे पिछले दिनों कासगंज में महिला अधिवक्ता मोहनी सिंह तोमर को न्यायालय परिसर से अपहरण करके हत्या की घटना से पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं में असुरक्षा की भावना व्याप्त हो गयी है । नृशंस हत्या कर दी गई है और अभी तक पुलिस द्वारा मुलजिमों की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है । जिससे प्रदेश के अधिवक्ताओं में आकोष व्याप्त है । मुल्जिमों की जल्द से जल्द गिरफ्तार करते हुए उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही नहीं की जाती है तो अधिवक्ताओ का आक्रोश उग्र हो सकता है ।
इस सम्बन्ध में बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश शासन से मांग करती है कि प्रकरण के दोषियों की तत्काल गिरफ्तार किया जाये और उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाये । इसके साथ ही सरकार से अनुरोध है कि “एडवोकेटस प्रोटेक्शन एक्ट” बार कौसिंल आफ उत्तर प्रदेश से ड्राफ्ट तैयार करके दिया गया है । वह समिति से स्वीकृत होकर विधि आयोग में लम्बित है उसे शीघ विधि आयोग से स्वीकृत कराकर प्रदेश में लागू किया जाऐ ।
इस मौके पर अध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव,पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र प्रसाद मिश्र,सुरेश सिंह चौहान,पूर्व महामंत्री राम नारायण अग्निहोत्री,वर्ममान महामंत्री,कोषाध्यक्ष,सुशील श्रीवास्तव,सुनील तिवारी,एडवोकेट अरुण द्विवेदी,सईदा खान, पारुल गुप्ता सहित बडी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे ।
