फतेहपुर । युवा विकास समिति द्वारा औद्योगिक क्षेत्र सौरा में दैनिक मजदूरी करने वालो मजदूरों के बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित किया गया ।
युवा विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने कहा कि उनके समाजसेवी संगठन के तरफ से ग्रामीण इलाकों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए पहल शुरू कि गयी है । जिसमें गरीब परिवार के छोटे छोटे बच्चों को मुफ्त में पठन पाठन सामग्री मुहैया कराने के साथ साथ इन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया जा रहा है ।
इस दौरान छोटे-छोटे बच्चो समिति पदाधिकारियों ने अपने हाथों से कॉपी, बैग और पेंसिल इत्यादि चीजों को देकर बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया जा रहा है ।
इस मौके पर हरिओम बाजपेई,संजय दत्त, मुकेश,अंकित अग्निहोत्री उपस्थित रहे ।
