फतेहपुर । नगर में रविवार को ताजिए का जुलूस चूड़ी वाली गली से आरंभ हुआ । जो अपने कदीमी मार्ग लाल बाजार व मुस्लिम इंटर कॉलेज रोड होता हुआ । बिन्दकी बस स्टॉप के पास कर्बला में समय 2:30 बजे समाप्त हुआ । जिसके इंतेजामकर कासीम अब्बास साहब ने जानकारी दी यह जुलूस बहुत कदीमी है ताजिया व अलम इंतेजामिया कमेटी पूरे जुलूस में उपस्थित रही ।
जिसमें अध्यक्ष मोईन चौधरी,जनरल सेक्रेटरी वारिश उद्दीन, सीनियर उपाध्यक्ष शब्बीर अहमद ,जूनियर उपाध्यक्ष मोहम्मद चाचा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सामी खॉं,मीडिया प्रभारी कफील अहमद, इंतेजामकर फरीद खॉं, संदेशवाहक रियाज अहमद, विशेष सदस्य लालू राईन, हाजी कासिम,खजांची हाजी खुर्शीद ,आलम जुल्फकार,अंदौली,खलील खॉं व पदाधिकारी सदस्यगण मौजूद रहें ।
