फतेहपुर । विकास खंड मलवां के छोटी काशी शिवराजपुर के बम अखाड़ा हनुमान मन्दिर परिसर मे चल रही नौ दिवसीय संगीतमय श्री राम कथा के छठवे दिवस व्यास पीठ पर विराजित पं यदुनाथ अवस्थी ने राम-जानकी विवाह का प्रसंग सुनाया राम-जानकी प्रसंग सुन पूरा पांडाल खुशी से झूठ उठा ।
आचार्य यदुनाथ अवस्थी ने कहा कि राम जी का विवाह सम्पन्नता का प्रतीक हैं और शिव भगवान का विवाह सादगी का प्रतीक है आचार्य यदुनाथ ने कहा भगवान श्रीराम चेतना के प्रतीक हैं और माता सीता प्रकृति शक्ति की प्रतीक हैं । ऐसे में चेतना और प्रकृति का मिलन होने से ये दिन काफी महत्वपूर्ण हो जाता है ।
विद्वान आचार्य पं. कुलदीप द्विवेदी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन सम्पन्न कराया जा रहा है । इस मौके पर आयोजन समिति के दीपक त्रिपाठी, नि.मंडल अध्यक्ष अरुण शुक्ला,युवा विकास समिति के प्रवक्ता आलोक गौड़, धनंजय द्विवेदी ,भुल्लन दुबे,सुनील शुक्ला विवेक द्विवेदी,शालिग्राम दीक्षित अवधेश त्रिपाठी,वैभव गुप्ता,आलोक त्रिपाठी,बच्चन द्विवेदी आदि रहे ।
