फतेहपुर । थाना राधानगर के भटपुरवा निवासी राजा पुत्र रमेश सिंह ट्रक चलाने का काम करता है और वर्तमान में चौदह चक्का ट्रक का चालक है ।
आरोप है कि पीड़ित अपनी गाडी में सोनीपत, हरियाणा से दावत कम्पनी का चावल लोड करके दिनांक 15.09.2024 को बनारस के लिए निकला था । गाडी में 825 बैंग(कुल वजन 29625 किलो ग्राम) चावल लदा हुआ था । दिनांक 17 सितम्बर दिन मंगलवार की रात्रि करीब साडे आठ बजे पीड़ित की गाड़ी का एक टॉयर पंचर हो गया तो पंचर बनवाने के लिए गाड़ी लेकर रात्रि करीब नौ बजे खागा कोतवाली क्षेत्र के होटल राज दरबार सुजानीपुर के पास पहुंचा ।
इस दौरान यहां पर स्थित पंचर की दुकान बंद हो चुकी थी । इस दौरान पीड़ित ने गाडी होटल के सामने खड़ी कर दी तो वहां मौजूद शिवम जो होटल मालिक का लड़का है । उसने मेरी गाडी को होटल के सामने से हटाकर कुछ दूर खड़ा करा दिया ।
शिवम ने कहा कि गाडी आप मेरे हिसाब से लगा लो यहां चौकीदार तैनात रहता है और 20₹ लेता है और पूरी रात गाड़ी की सुरुक्षा करता और आपकी गाड़ी पूरी तरह से सुरक्षित रहेगी मेरी गारंटी है । पीड़ित ने शिवम के कहने के अनुसार गाडी ऐसी जगह खड़ी कर दी जो होटल से दिख नहीं रही थी । रात्रि करीब एक-डेढ़ बजे पीड़ित जगता रहा और फिर सो गया । पीड़ित भोर में करीब साढ़े तीन बजे उठा और गाडी की तरफ आया तो पता चला तो गाडी की तिरपाल कटा हुआ है । पीड़ित ने तुरंत गाड़ी में चढ़कर चेक किया पता चला कि अंदर से चावल की कुछ पैकेट गायब है तो तुरंत 112 नम्बर पर सूचना दी और शिवम को खोजा तो वह मुझे नहीं मिला । पीड़ित ने तुरंत होटल मालिक व गाड़ी मालिक को सूचना दी । सुबह जब शिवम आया तो होटल मालिक ने उसे तुरंत वहां से भगा दिया और होटल काम करने वाले सतोष नाम के व्यक्ति ने बताया कि रात्रि में करीब तीन बजे आपके ट्रक के पीछे पिकअप गाडी खडी थी और कुछ देर बाद निकल गई थी । मेरे पूछने पर संतोष ने गाडी का नंबर नहीं बताया लेकिन इतना कहा कि तिरपाल चाकू से नहीं बल्कि ब्लेड से काटा गया है । जांच के बाद पता चला कि मेरे ट्रक से कुल 20 बोरी व 41 कार्टून चावल चोरी हुआ है । पीड़ित को यकीन है कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे ट्रक का तिरपाल काटकर 20 बोरी व 41 पैकेट चावल चोरी कर लिया गया है ।
