फतेहपुर । श्री परमहंस आश्रम भृगु मुनि तपोस्थली माता जी पम्प कैनाल घाट मे प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों मे शुमार भृगु धाम भिटौरा में आज संत समागम के साथ-साथ इश्वरीय ज्ञान का प्रचार करने के साथ-साथ बृहद रूप से भंडारे का आयोजन किया गया ।
संत समागम में दूर दराज से आए संतों ने बताया कि अध्यात्म और सत्संग के सहारे ही ईश्वर की कृपा प्राप्त की जा सकती है । संतो के द्वारा बताएं मार्ग पर चलने वाला इंसान दुख और मुसीबतों से सदा दूर रहता है । हजारों की संख्या में आए भक्तों के बीच प्रवचन करते हुए लाले महाराज ने कहा कि ईश्वर को प्राप्त करने के लिए संतो द्वारा बताए गए रास्ते पर चलना होगा । आज पूरे दिन भृगु धाम भिटौरा में भंडारे का आयोजन चलता रहा । इसमें दूर दराज से आए भक्तों ने ईश्वरीय ज्ञान प्राप्त किया । इस संत समागम में राकेश महाराज,बच्चा महाराज,बृज बिहारी महाराज और बरेली वाले पुजारी बाबा ने धार्मिक मार्ग पर चलने के लिए भक्तों को प्रोत्साहित किया ।
