बिन्दकी/फतेहपुर । आयुक्त,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ व जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में उपजिलाधिकारी बिन्दकी एवं उपजिलाधिकारी खागा के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित के नेतृत्व में जनपद में विभिन्न स्थानों पर आज कुल 03 नमूने संग्रहित किये गये ।
संग्रहित किये गये नमूनों में बिन्दकी घी मण्डी स्थित मनोज अग्रवाल के परिसर से घी का एक नमूना संग्रहित किया गया वही घी मण्डी स्थित हरिओम गुप्ता के परिसर से घी का एक नमूना संग्रहित किया गया । वही तहसील खागा बस स्टाप स्थित यादव स्वीट हाउस प्रो० गुड्डू से छेना मिठाई का एक नमूना संग्रहित किया गया ।
इन सारे सग्रहित किये गये सभी नमूनों को जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया । जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत अग्रिम कार्यवाही की जायेगी ।
समस्त खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों को ढककर रखने, दुकानों में साफ-सफाई रखने, मिलावट रहित शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ बेचने, व्यक्तिगत स्वच्छता का पालन करने तथा बिना लाइसेंस के खाद्य कारोबार संचालित नही करने के कड़े निर्देश दिये गये मौके पर उपस्थित आम जनमानस को अपमिश्रण से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया तथा यह अभियान निरन्तर आगे चलता रहेगा ।
टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, राजेश कुमार दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी धीरज कुमार दीक्षित एवं दिनेश चन्द्र उपस्थित रहें ।
