फतेहपुर । प्रधानाचार्य आई0टी0आई0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि इजराइल देश में निर्माण श्रमिकों को रोजगार प्रदान करने की प्रकिया में भारत सरकार एवं इजराइल सरकार के मध्य हुए अनुबन्ध के अन्तर्गत एन०एस०डी०सी० क्रियानवयन सस्था नामित है ।
एन०एस०डी०सी० द्वारा पी०आई०बी०ए० के साथ समन्वय स्थापित करते हुए निम्नवत कैटगरी के निर्माण श्रमिकों को इजराइल भेजे जाने की कार्यवाही की जानी है फेम वर्क/शटरिंग कारपेन्टर आयरन बेन्डिंग,सिरेमिक टाइल एवं प्लास्टरिंग । जिसके लिए श्रमिक की उम्र सीमा 25-45 वर्ष होनी चाहिए ।
कम से कम 03 वर्ष की वैधता का पासपोर्ट,सम्बन्धित व्यवसाय में कम से कम 03 वर्ष का कार्य अनुभव एव इजराइल में पूर्व में कार्य न किया हो इत्यादि । इसके सम्बन्ध में अन्य शर्तें सेवायोजन विभाग के पोर्टल रोजगार संगम पर उपलब्ध है ।
इस हेतु इच्छुक निर्माण श्रमिकों को सेवायोजन विभाग के एकीकृत वेबसाईट रोजगार संगम पर जॉबसीकर के रूप में जाकर इजराइल हेतु पंजीकरण कराना है ।
इजराइल सरकार की संस्था पी०आई०बी०ए० के द्वारा निर्माण श्रमिकों के अंग्रजी भाषा के ज्ञान के मूल्यांकन सम्बन्धी प्री स्क्रीनिंग की कार्यवाही जनपद के नोडल आईटीआई के प्रधानाचार्य एवं सेवायोजन कार्यालय के जिला रोजगार सहायता अधिकारी द्वारा की जायेगी । अधिक जानकारी संस्थान में किसी भी कार्यदिवस में आई०टी०आई० के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है ।
