फतेहपुर । थाना गाजीपुर क्षेत्र से पुलिस ने एक नफर वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है । यह कार्यवाही जनपद के पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में हुई ।
थाना गाजीपुर पुलिस द्वारा दर्ज अभियोग सम्बंधित वारण्टी अभियुक्त दरोगा पुत्र रामसिंह उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम करसंवा थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है । गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 सावन कुमार पटेल थाना गाजीपुर के साथ का0 राहुल यादव थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर रहे ।
