फतेहपुर । आईजीआरएस पोर्टल में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण एवं फीडबैक की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।
उन्होंने कहा कि आई0जी0आर0एस0, सी0एम0 पोर्टल, ऑनलाइन व अन्य माध्यमो से प्राप्त शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ प्राथमिकता के आधार पर समयसीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण तरीके से सभी कार्यालाध्यक्ष निस्तारण करना सुनिश्चित करें । इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही/शिथिलता क्षम्य नहीं होंगी ।
उन्होंने सभी माध्यमो से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के फीडबैक की अद्यतन की जानकारी ली और कहा कि शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर करे । इसके लिए शिकायतकर्ता को पूर्व में सूचित अवश्य करे साथ ही निस्तारण की कार्यवाही की फोटोग्राफी भी कराये ।
निस्तारण आख्या पर मौजूद लोगो की उपस्थिति दर्ज करें और पोर्टल पर आख्या के साथ में उपस्थिति एवं आख्या भी फीड करें ।
उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा प्रतिदिन करे । साथ ही शिकायतकर्ता से निस्तारण का फीडबैक भी ले । उन्होंने कहा कि यदि शिकायत सम्बंधित विभाग से नही है । किसी अन्य विभाग की है तो तत्काल सम्बंधित विभाग को स्थानांतरित की जाय । ताकि समय से निस्तारण हो जाए और शिकायत डिफाल्टर श्रेणी मे न आने पाए । यदि शिकायतकर्ता का प्रकरण न्यायालय मे विचाराधीन है तो शिकायतकर्ता के निस्तारण की आख्या मे वाद संख्या,न्यायालय का नाम अंकित करें ।
उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता का असंतोष फीडबैक होने पर निस्तारण आख्या की जाँच संवेदनशीलता के साथ करते हुए किस कारण से शिकायत का निस्तारण नही हो पा रहा है, जिसका स्पष्ट कारण उल्लेख करते हुए शिकायतकर्ता को सूचित करते हुए स्पेशल क्लोजड की कार्यवाही नियमानुसार की जाय ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), उपजिलाधिकारी बिन्दकी,खागा,जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, वनाधिकारी,परियोजना निदेशक (डी0आर0डी0ए0), ए0आर0टी0ओ0 ,जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी,पुलिस अधिकारी सहित अन्य संबधित उपस्थित रहे ।
